फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मलबा आने से सड़क बंद, घंटों तक तड़पती रही महिला...फिर मरीज को पीठ पर बैठाकर पार कराया भूस्खलन जोन

Thu, 11 Jul 2024 11:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील के अंतर्गत बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क पर मुसगांव के पास मलबा आने से सड़क बंद हो गया। वाहनों का संचालन बंद होने से बीमार महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
मलबा आने से सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील के अंतर्गत बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क पर मुसगांव के पास मलबा आने से सड़क बंद हो गया। वाहनों का संचालन बंद होने से बीमार महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। दिनभर महिला दर्द से तड़पती रही। हालत अधिक बिगड़ने पर रात में महिला को पीठ पर रखकर सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया गया। जहां से उसे दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


मलबा आने से बृहस्पतिवार की सुबह भी यातायात ठप रहा। सड़क खोलने को लेकर मशीन नहीं भेजने पर टैक्सी चालकों, युवाओं और यात्रियों ने स्वयं फावड़े चलाकर मलबा हटाया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य से अधिकारी बोले हमारी नहीं यह सड़क
सड़क बंद होने की सूचना जब पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने पिथौरागढ़ लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को फोन से सूचना दी तो कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के पास नहीं है। जब उन्होंने पीएमजीएसयाई के अभियंता को फोन किया उन्होंने भी यह सड़क हमारे पास नहीं होने की बात कह दी। जगदीश का कहना है कि दो विभागों के फेर में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने सड़क का मालबा शीघ्र नहीं हटाए जाने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें