पिथौरागढ़ उल्का देवी परिसर स्थित शहीद स्मारक। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित शहीद स्मारक पर देश को आजादी देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की सीमा की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी जांबाजों के नाम लिखे जाएंगे। अब तक स्मारक में 590 नाम लिखे जा चुके हैं। जिन शहीदों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं पूर्व सैनिक शहीद स्मारक कमेटी ने उनके परिजनों से सूची मांगी गई है।
पूर्व सैनिक शहीद स्मारक कमेटी के चेयरमैन और राष्ट्रीय सैनिक मोर्चा के उपाध्यक्ष कर्नल एसपी गुलेरिया ने बताया कि शहीद स्मारक पर 205 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे गए हैं। इनमें पिथौरागढ़ तहसील के 45, मुनस्यारी के 27, बंगापानी के 11, डीडीहाट के 46, धारचूला के 3, गंगोलीहाट के 48 और बेड़ीनाग तहसील के 25 सेेनानियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 1947 के युद्ध में शहीद हुए सेना के 68 जवानों, 1962 में 56, 1965 में 42, 1971 में 52, आपरेशन पराक्रम में 10, आपरेशन मेघदूत में 23, आपरेशन पवन में 14, कारगिल में 4, आपरेशन रक्षक में 81 और ब्लू स्टार में शहीद हुए 4 जवानों के नाम दर्ज किए गए हैं।
अर्द्धसैनिकों में आसाम राइफल के 19, बीएसएफ के 11 और एसएसबी के 1 जवान जवान का नाम शहीद स्मारक में लिखा जा चुका है। पूर्व सैनिक शहीद स्मारक कमेटी के चेयरमैन कर्नल गुलेरिया शहादत देने वाले अर्द्धसैनिक बलों के 31 जवानों के नाम शहीद स्मारक में लिखे जा चुके हैं। उन्होंने जिन शहीदों के नाम शहीद स्मारक में लिखे जाने से छूट गए हैं उनके परिजन से कमेटी को नाम व विवरण उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।