फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडाक सड़क में पर्यावरण पार्क के पास आए मलबे को साफ नहीं करने से आक्रोश

विज्ञापन
चडांक सड़क से मलबा हटाने की मांग को प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक सड़क में पर्यावरण पार्क के पास आए एक सप्ताह पूर्व आए मलबे को साफ न करने से युकां कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज युकां कार्यकर्ताओं ने सरकार, विधायक और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र मलबे को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को चंडाक रोड स्थित पर्यावरण पार्क के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि नगर से मात्र तीन-चार किमी दूर सड़क पर मलबा आ गया था। मलबा हटाने के लिए जेसीबी की जगह दो मजदूरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

धीमी गति से हो रही सफाई के कारण गोरंग देश और चंडाक क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। चंडाक क्षेत्र पर्यटन और धार्मिक रूप से भी लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण है। सावन में लोगों को मोस्टामानू, चंडिकाधूरा, नाकोट महादेव जाने में दिक्कत हो रही है।
उन्होंने मलबा हटाकर सड़क सुधारने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव करन सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, हिमांशु गुरुरानी, शिवम पंत, सागर कुमार, हिमांशु कुंवर, उमेश पुनेड़ा, संदीप चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें