फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उफनाए नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं बच्चे

विज्ञापन
द्वालीगाड़ पुल के ध्वस्त होने से जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते विर्थी, बला और मगर गांवों के बच्च? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी/पिथौरागढ़। द्वालीगाड़ पुल के ध्वस्त होने से थल-मुनस्यारी सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप है। पैदल आवाजाही के लिए भी कोई साधन नहीं है। ऐसे में लोग उफान पर आए बरसाती नाले को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छात्र-छात्राएं विर्थी इंटर कॉलेज पहुंचे। इन बच्चों ने छुट्टी के बाद वापसी भी इसी तरह से जान जोखिम में डालकर की। बरसाती नाले को पार करने में हर समय जान का जोखिम बना हुआ है। लोनिवि या जिला प्रशासन ने इस स्थान पर लकड़ी का अस्थायी पुल नहीं बनाया है।
भाजपा नेता भगत सिंह वाछमी का कहना है कि द्वालीगाड़ में तेज बहाव रहता है। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से जल्द लकड़ी का मजबूत पुल बनाने और सुबह सात बजे से पहले मौके पर मजदूर तैनात करने की मांग की है। उनका कहना है कि रात में बारिश होने के बाद सुबह के समय बहाव तेज रहता है ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मदकोट-जौलजीबी मार्ग से संचालित हो रहे वाहन
मुनस्यारी। थल-मुनस्यारी सड़क पर द्वालीगाड़ पुल ध्वस्त होने के कारण यातायात ठप है। लोगों को थल-नाचनी या जिला मुख्यालय जाने के लिए उफनाए द्वालीगाड़ को पार कर डोर या क्वीटी जाना पड़ रहा है। मुनस्यारी के लोग अब जौलजीबी होकर वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। उस मार्ग पर भी अधिक बारिश में मलबा आने का खतरा बना हुआ है।
पिथौरागढ़ जिले की 19 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश में मलबा आने से जिले की 19 सड़कें बंद हैं। इनमें दो सीमा सड़क और एक नेशनल हाइवे शामिल है। रविवार रात धारचूला में 20 मिमी और मुनस्यारी में 2.4 मिमी बारिश हुई। अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सोमवार सुबह मौसम सामान्य रहा। शाम को जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर 889.10 मीटर पर बह रही है। जौलजीबी में गोरी नदी 604.50 मीटर जबकि मदकोट में 1211.75 मीटर पर बह रही है।
ये सड़कें हैं बंद
मसूरीकांडा-होकरा, गिनी बैंड-समकोट, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुम्ती, कालिका-बजानी, आदिचौरा-सिन्नी, बांसबगड़-कोटा पंद्रपाला, बैराट बौगाड़-बाराजुबर, सानदेव-तुरगोली, डीडीहाट-पमस्यारी, सेराघाट-बुसैल, जमराड़ी-निशनी, भंडारीगांव रजवार-बोकटा, डिगतोली-ड्यूड़ी, कोटगांव-सिखोला, मालाकोट-लोध, रामगंगा ब्रिज-क्वीटी गिरगांव-कालामुनि-मुनस्यारी, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला
पेड़ गिरने से गणाई-बनकोट सड़क बंद
गणाईगंगोली। मूसलाधार बारिश के दौरान सोमवार को गणाई-बनकोट सड़क पर एक बड़ा पेड़ उखड़कर गिर गया। इस कारण एक घंटे से भी अधिक समय तक यातायात ठप रहा। सदीराम की सूचना पर लोनिवि ने जेसीबी मौके पर भेजकर पेड़ हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें