फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में ईद पर भाईचारे और शांति की दुआ

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। पिथौरागढ़ में बारिश के कारण ईदगाह में नमाज अदा नहीं हो सकी। इसके बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा कराई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे, अमन, चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। समुदाय की महिलाओं ने घर पर नमाज अदा की। बकरों की कुर्बानी दी गई। इसके बाद घरों में कई पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

सुबह से ही जामा मस्जिद पुराना बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पेश इमाम मुफ्ती इरशाद हुसैन और हाफिज शहजाद ने नमाज अदा कराई। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, थल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नामाज अदा की। इस दौरान मीर अख्तर अली, फरहान खान, सैफ, जावेद खान आदि रहे। मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
बच्चों में दिखा ईद का उत्साह
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक की मदीना मस्जिद में इमाम मो. शाकिब रजा, हुसैनी मस्जिद खूना मलक में इमाम गुलाम रसूल, चांदमारी स्थित ईदगाह में हाफिज जियाउल मुस्तफा, मो. अफजाल के दौलत खाने में रईस अहमद ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का प्रबंध किया गया था। संवाद
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास से मनी बकरीद
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर नगर की पुरानी जामा मस्जिद में मौलाना शावेज, नगर की नई जामा मस्जिद में इमाम इब्राहिम, जामा मस्जिद मनिहारगोठ में मौलाना मुफ्ती अंसार ने नमाज अदा कराई। उधर बनबसा में बस अड्डे के करीब की नूरी मुस्तफा मस्जिद में मौलाना शमशाद अहमद, केनाल परिसर स्थित नूरुलहुदा मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन ने नमाज पढ़ाई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, बनबसा में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, महामंत्री अभिषेक गोयल आदि ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें