फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए, 11 हजार फुट की ऊंचाई पर लें रिवर राफ्टिंग का आनंद

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में कुटी यांगती रीवर राफ्टिंग क्लब को राफ्टिंग का सामान देते डीएम और जिला प? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वैसे तो रिवर राफ्टिंग का अपना अलग ही मजा है लेकिन सोचिए 11 हजार फुट की ऊंचाई पर राफ्टिंग करने को मिले तो कितना रोमांच आएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अंटाइड फंड से कुटी-यांगती क्लब को राफ्टिंग के 15 लाख रुपये के उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इसमें दो राफ्ट, तीन कयाक सहित सभी तकनीकी सहायक उपकरण हैं। जल्द ही पर्यटन और साहसिक गतिविधियों के शौकीन व्यास घाटी में 11 हजार फुट की ऊंचाई पर बहने वाली कुटी-यांगती नदी में रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शिवोत्सव के दौरान कुटी-यांगती नदी में राफ्टिंग का ट्रायल किया गया था। इसके बाद व्यास घाटी के समस्त गांवों को सम्मिलित करते हुए कुटी यांगती क्लब बनाया और क्लब के सदस्यों को क्षेत्र में जल क्रीड़ा संबंधी साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को यहां राफ्टिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। डीएम का कहना है कि करीब 11 हजार फुट की ऊंचाई पर कुटी-यांगती नदी में सैलानियों को राफ्टिंग का अलग अनुभव मिलेगा और आदि कैलाश और मानसरोवर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह नया आकर्षण का केंद्र होगा। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, एसडीएम अनुराग आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट आदि थे।
रोहित बने राफ्टिंग क्लब के अध्यक्ष
धारचूला(पिथौरागढ़)। जन मिलन केंद्र नाबी धारचूला में कुटी-यांगती राफ्टिंग क्लब के गठन किया गया। रोहित सिंह गुंज्याल को अध्यक्ष, सागर सिंह नबियाल को उपाध्यक्ष, नीरज सिंह रौंकली को सचिव, धर्मेंद्र सिंह बुदियाल उपसचिव, अनुराग सिंह कुटियाल कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुनील सिंह नपलच्याल, देवाशीष सिंह गर्ब्याल, प्रदीप सिंह नबियाल, हरिगोविंद गुंज्याल, मुकुल सिंह नपलच्याल, जितेंद्र सिंह गर्ब्याल, पवन बुदियाल सदस्य बनाए गए। पुनीत सिंह कुटियाल और सनम नबियाल को संरक्षक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें