फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश से राहत

विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश के दौरान शाम को ही पिथौरागढ़ शहर में अंधेरा छा गया। इस दौरान कुछ हिस्सों की बिज? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/नाचनी। सीमांत के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। जिलेभर में तेज गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई है। इससे अगले कुछ दिनों तक धुंध और प्रदूषण से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के वातावरण में शुक्रवार सुबह धुंध रही। दोपहर तीन से बादल छाने के बाद तेज गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हुई। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चलीं। धारचूला में एक घंटे से अधिक समय तक जमकर बारिश हुई। धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। मुनस्यारी, नाचनी, अस्कोट, कनालीछीना, डीडीहाट सहित जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने से सभी ने राहत महसूस की है। झुलसा रही गर्मी के बीच बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिले हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को अस्कोट क्षेत्र में बारिश से बिजली की लाइनों में फॉल्ट आ गया, जिससे क्षेत्रवासियों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल ने मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह बिजली बहाल की। यूपीसीएल के जेई आशुतोष जोशी ने बताया कि तेज बारिश के कारण अस्कोट डीडीहाट के बीच लाइन में कुछ खराबी आने से बिजली गुल रही। सुबह लाइन को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी है। शुक्रवार को भी अस्कोट क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। झूलाघाट में भी बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
घने बादल छाने से शाम से पहले ही घिर गया अंधेरा
पिथौरागढ़। घने बादल छाने पर शुक्रवार शाम छह बजे से पहले ही अंधेरा सा छा गया। मौसम खराब होने से अधिकतर लोग खरीदारी के लिए बाजार नहीं आ सके। इस कारण शाम के समय बाजार में भी सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन

तीन मई को ऑरेंज अलर्ट जारी
पिथौरागढ़। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चेतन भट्ट ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से तीन मई को विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल से दो मई तक कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा गरज के साथ होने की संभावना है। दिन के समय सतही हवाएं तेज होंगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेत में स्प्रे तब करें जब हवा की रफ्तार कम हो। जिन किसानों ने अभी फसल नहीं काटी है, खड़ी फसलें काटने की सलाह दी है।
आग और गर्मी से मिलेगी राहत
चंपावत। जिले में पिछले एक पखवाड़े से धधक रहे जंगलों के कारण वातावरण में धुंध और तापमान में भारी वृद्धि हुई है। इस सप्ताह लोगों को इस संकट से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार, रविवार को आंशिक और तीन से पांच मई तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इससे वनों में आग बुझने के साथ ही लोगों को गर्मी एवं धुंध से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें