फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार फुट की ऊंचाई पर होगी राफ्टिंग

विज्ञापन
राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते गुरुरानी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश में पहली बार समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर राफ्टिंग होगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 29 और 30 अक्तूबर को गुंजी में होने वाले शिव महोत्सव के दौरान प्रस्तावित रिवर राफ्टिंग के लिए दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि राज्य में पहली बार इतनी ऊंचाई पर राफ्टिंग कराई जा रही है। इसके लिए उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान, केएमवीएन के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डीएम ने जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की है।
बताया कि ‘एक पौधा धरती मां के नाम’ के तहत यह टीम राफ्टिंग से पहले गुंजी में पौधा लगाएगी। हिमालय बचाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएगी। दल में रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, वेदप्रकाश भट्ट, अजय धामी शामिल हैं।
विज्ञापन

गुंजी मनेला में आज से गूंजेगा बम-बम भोला
धारचूला (पिथौरागढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रशासन व्यास घाटी के 10,500 फीट की ऊंचाई पर बसे गुंजी मनेला के व्यास ऋषि मंदिर के प्रांगण में तीन दिनी शिव महोत्सव आज से शुरू होगा। शिव महोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहसिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।
पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यास ऋषि पूजा, शिव दीप यज्ञ और शिव आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रं समुदाय की ओर से झांकी वंदना और स्वागत किया जाएगा। इसके साथ कार्यक्रम परिचय, स्वागत संबोधन, दर्शन फर्स्वाण की ओर से भजन प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम में बीके सामंत, नारायण सोराणी सुंदर प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा योगाभ्यास, मोटरबाइक राइडिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाडिंग, वाटर एडवेंचर, वालीबॉल मैच, रैपलिंग आदि साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की टीम गुंजी रवाना हो गई है। महोत्सव में सीएम के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें