फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सैन्य कर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। पंजाब के एक सैन्य कर्मी ने फेसबुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सैन्य कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2019 में उसकी गुरपाल सिंह ग्राम बस्ती जिला रूपनगर पंजाब से फेसबुक के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। गुरपाल सिंह ने अपने को सेना में तैनात बताया और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। युवती का कहना है कि गुरपाल ने शादी की बात कही लेकिन अधिक दूरी होने के कारण उसने शादी से मना कर दिया। इसके बाद गुरपाल ने बेड़ीनाग में ही घर बनाने और जीवन भर यहीं रहने की बात कही। उसके झांसे में आकर पिछले वर्ष पांच मई को उसके घर जाकर शादी करने के उद्देश्य से युवती पंजाब के लिए रवाना हुई लेकिन उसने आधे रास्ते में एक होटल में ठहराया और कई दिनों तक यौन शोषण किया। शादी की बात करने पर वह मुकर गया और डरा धमकाकर सादे कागज में साइन कराने के बाद अकेला छोड़कर भाग गया।
पीड़िता की तहरीर पर बेड़ीनाग थाने में गुरपाल सिंह के खिलाफ धारा 366,376के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच एसआई सुशीला कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें