फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने किया मांगों के लिए कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज वर्कशॉप में धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने 17 सूत्री मांगों के लिए दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार कोरे आश्वासनों का झुनझुना नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय महर के नेतृत्व में रोडवेज वर्कशॉप चंद्रभागा में एकत्र होकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महीनों से लंबित वेतन का भुगतान, सातवें वेतनमान के तहत देय जनवरी 2017 से 30 अक्तूबर 2017 तक 10 माह का एरियर भुगतान एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति की मद से करने, विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मियों का अक्तूबर 2021 में देय महंगाई भत्ते के तत्काल आदेश करते हुए एरियर भुगतान किए जाने, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे के आधार पर 205 करोड़ निगम को उपलब्ध कराया जाय और राशि से सीएनजी बसों को क्रय करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया है। यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में विजय सिंह, हीरा सिंह, गणेश मेहरा, सुनील जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, नरेश जोशी, जीवन सिंह, दीपक कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें