फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार का करवाचौथ है महिलाओं के लिए विशेष

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में करवाचौथ को लेकर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिलाओं का त्योहार करवा चौथ इस बार 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार का करवा चौथ पहले से खास है। इसका कारण पांच वर्ष बाद करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र का पूजन होगा। इसके साथ ही रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का व्रती महिलाओं को आशीर्वाद मिलेगा। इस कारण यह त्योहार ज्यादा मंगलकारी है।
विज्ञापन

पंडितों के अनुसार सूर्य देव आरोग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन महिलाएं सूर्य देव का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना करेंगे। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से व्रती महिलाओं की हर इच्छा पूरी होगी। पंडित नीरज जोशी ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस वर्ष रविवार सुबह तीन बजकर एक मिनट पर शुरू होगी। जो अगले दिन 25 अक्तूबर की सुबह पांच बजकर 43 मिनट तक रहेगी।
इस दिन चांद निकलने का समय 8:11 बजे है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:55 से 8:51 तक है। इसके लिए पिथौरागढ़ के व्यवसायियों ने खास तैयारियां कीं हैं। सुहागिन महिलाओं ने बाजार में अपनी पसंद की चूड़ियां, साज शृंगार, साड़ियों की खरीदारी की। नीरज कॉस्मेटिक के नीरज जोशी ने बताया कि 10 वर्षों में पहाड़ की महिलाओं में भी करवा चौथ का क्रेज बढ़ा है। इसके लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए पूजा थाली, करवा, शृंगार सामग्री, सींक खरीदना शुरू किया है। न्यासा कॉस्मेटिक के अन्नू साह ने बताया कि त्योहार नजदीक आने के साथ ही महिलाओं की भीड़ बाजार में बढ़ रही है। इससे व्यापार भी बढ़ा है। की एंड का के दीपांशु वर्मा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में भी खरीदारी बढ़ी है। गारमेंट्स, ज्वेलर्स मार्केट, रेस्टोरेंट और फल विक्रेताओं के चेहरों पर भी त्योहारी मुस्कान दिख रही है।
भारी बारिश के बाद बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़
पिथौरागढ़। तीन दिन की भारी बारिश के बाद बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ के बहाने बाजार गुलजार हुआ है। अगर करवा चौथ से दीपावली तक ऐसी ही भीड़ उमड़े तो व्यापार बढ़ने की उम्मीदें हैं।
सजना है मुझे सजना के लिए...
चंपावत। जिले में करवाचौथ पर्व के लिए बाजार में पूजा सामग्री की दुकानें सजीं हैं। रविवार को मनाए जाने वाले पर्व के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने बाजार जाकर मेहंदी, करवा, जाली आदि की खरीद की। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मेहंदी और अन्य सामान के दामों में इजाफा हुआ है।
पिछले वर्ष तक जहां मेहंदी का पैकेट, करवा और जाली आदि की कीमत 10 रुपये प्रति पीस थी। वहीं इस बार यह कीमत बढ़कर 20 रुपये हो गई है। दुकानदारों की ओर से विभिन्न प्रकार की खरीदारी के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं। पहली बार करवाचौथ मनाने के लिए नवविवाहिताओं में उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष अप्रैल में शादी के बंधन में बंधनीं तनुजा पांडेय का कहना है कि पहले करवाचौथ व्रत के लिए वह बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें