फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी कालू सिंह माहरा के सम्मान में डाक विभाग ने जारी किया लिफाफा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ डाकघर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह माहरा के सम्मान में डाक विशेष आवर - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां प्रधान डाकघर में उत्तराखंड के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह माहरा के सम्मान में डाक विभाग ने विशेष आवरण (लिफाफा) जारी किया। लिफाफे पर कालू सिंह माहरा का चित्र अंकित है। ये लिफाफा देशभर के डाकघरों और ई पोस्ट ऑफिसों के माध्यम से सभी फिलेटली ब्यूरो (संग्रहालयों) में बिकेंगे।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम और डाक टिकट दिवस के अवसर पर डाकघर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालू सिंह माहरा के प्रपौत्र विजय सिंह माहरा थे। डाक अधीक्षक ललित जोशी ने इस मौके पर स्वतंत्रता आंदोलन में कालू सिंह माहरा के योगदान के बारे में बताया। डाक निरीक्षक बृजमोहन ऐरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर जीएस ढकरियाल, मुकेश त्रिपाठी, मनोज पुनेठा, गोविंद खाती, विद्या गिरि, गीतिका चलाल, मयंक पांडेय, और प्रणव जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें