फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Mon, 29 Apr 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक ने अप्रैल में बेहतर काम करने वाले और लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुई अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण पाने और पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों का पालन करने को कहा। बैठक में कई अन्य मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर एसआई पूजा मेहरा, एसआई पुलिस दूरसंचार मनोज डसीला, अपर उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार दिनेश सिंह, बहादुर सिंह, रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया, भगवत मेहरा,कवींद्र कुमार, सुनील ढेक, कांस्टेबल कवींद्र भट्ट, रमेश प्रसाद, हेमंत पटवाल, अम्बरीश को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य करने पर हेड कांस्टेबल आन सिंह, कमल सिंह बोहरा, जगदीश चंद्र, बलवंत सिंह रावत, जगदीश चंद्र द्विवेदी, कांस्टेबल सोनू सिंह कार्की, आनंद सिंह खनका, महिला कांस्टेबल सुनीता, संतोष को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ परवेज अली, राकेश चंद्र, रोहित जोशी, नरेश चंद्र जखमोला, अयूब अली सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें