पिथौरागढ़ में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 46 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

विज्ञापन
थानाध्यक्ष थल मदन सिंह बिष्ट ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक मनोज सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।
एक वारंटी गिरफ्तार
गंगोलीहाट पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में एसआई हरीश सिंह ने न्यायालय से धारा- 279/338 में वारंटी संजय गिरी निवासी चमडुंगरा पोस्ट राड़ीखूटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।