फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए प्रवेश

Fri, 26 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबाल और बॉक्सिंग में बालकों के प्रवेश हो गए हैं। पिथौरागढ़ का नवोदित स्पोर्ट्स कॉलेज 16 बाल फुटबालरों और 7 बाल बॉक्सरों को तराशेगा। इन सभी को कक्षा नौ में प्रवेश दिया गया है। स्पोर्ट्स कॉलेज फिलहाल निर्माणाधीन है। 12 सितंबर से कॉलेज स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में संचालित होगा।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि फुटबाल में पिथौरागढ़ जिले के किशोर बोरा, मोहित राणा, गौरव सिंह महरा, सौरभ खड़ायत, पंकज निखुर्पा, सौरभ वाल्मीकि, योगेश कुमार, चंपावत के अजय सिंह कुंवर, कमल सामंत, देहरादून के हर्ष गुरंग, अनिरुद्ध प्रताप, आयुष धनाई, रुद्रप्रयाग के विकास कठैत, रामनगर के दीपांशु रावत, बागेश्वर के सौरभ निखुर्पा, नैनीताल के जितेंद्र अधिकारी का चयन हुआ है।

बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह जेष्ठा, गोविंद सिंह भंडारी, सचिन बिष्ट, नैनीताल के दीपक रावल, विवेक मेहता, ऊधमसिंह नगर के राहुल नयाल, उत्तरकाशी के कृष्णानंद जोशी को प्रवेश मिला है। चयनित बाल खिलाड़ियों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। सभी को 12 सितंबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज में उपस्थिति देनी है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि लेलू में स्पोर्ट्स कॉलेज की अवस्थापना सुविधाएं और भवन निर्मित होने तक खेल स्टेडियम परिसर में कॉलेज संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें