फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के एडीएम सड़क दुर्घटना में घायल

Tue, 01 Dec 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का मुनस्यारी कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद झूलाघाट जा रहे अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशांत आर्य की सरकारी स्कार्पियो मंगलवार तड़के 3.50 बजे थल से तीन किलोमीटर दूर ग्वीर के पास सड़क से 100 फीट नीचे पलट गई। सौभाग्य से वाहन कच्चे रास्ते में अटक गया, वरना वह सीधे रामगंगा में गिर जाता। दुर्घटना में एडीएम समेत उनका अर्दली ओर ड्राइवर घायल हो गए। बताया गया कि वाहन के आगे अचानक आए एक जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में ड्राइवर संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशांत आर्य के पास इस समय प्रभारी जिलाधिकारी का भी कार्यभार है। क्योंकि डीएम एचसी सेमवाल 15 नवंबर से कोलकाता प्रशिक्षण में गए हुए हैं। घायल एडीएम ने घटना की जानकारी खुद थल के थाना प्रभारी विजेंद्र साह को दी। श्री साह हरिद्वार ड्यूटी में हैं। उन्होंने तत्काल थल थाने से एएसआई दीवानी राम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। एडीएम प्रशांत, उनके अर्दली दान सिंह धामी और ड्राइवर लक्ष्मण सिंह को तत्काल थल के गोचर अस्पताल लाया गया। डा. केएस अस्पताल ने तीनों का प्राथमिक इलाज किया और प्राइवेट वाहन से उनको जिला मुख्यालय भेज दिया। जिला मुख्यालय में तीनों को बिष्ट नर्सिंग होम में लाया गया। वहां पर एक्सरे एवं अन्य जांच की गई। तब तक राज्य सरकार ने तीनों घायलों को हल्द्वानी ले जाने के लिए हेलीकाप्टर भेज दिया था। सुबह 11.15 बजे तीनों को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें