फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में एनएचपीसी के सहयोग से 96 लाख की लागत से बनेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एमओयू साइन करने के बाद सीएमओ, एचपीसी के अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य महकमे में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांटों (ओजीपी) संख्या जल्द बढ़ने की उम्मीद है। धारचूला में एनएचपीसी के सहयोग से 96 लाख की लागत से 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता का ओजीपी बनेगा।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पास नौ प्लांट हो जाएंगे। इनमें से पिथौरागढ़ में तीन, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में एक-एक और गंगोलीहाट में छोटे तीन प्लांट शामिल होंगे।
इस प्लांट के लिए असमंजस की स्थिति रही। लंबी कवायद के बाद इसके निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। धारचूला में एनएचपीसी के सहयोग से ओजीपी बनाने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और एनएचपीसी के बीच समझौता (एमओयू) किया गया।
विज्ञापन

धारचूला में लगने वाले प्लांट का लाभ चीन सीमा से लगे गांवों तक की 50 हजार से अधिक की आबादी को मिलेगा। अभी जिला अस्पताल में 200 और डीडीहाट में 20 एलपीएम क्षमता का प्लांट है।
अब बेस अस्पताल में 1000 एलपीएम, जिला अस्पताल में 600 एलपीएम, धारचूला में 500, मुनस्यारी में 110 एलपीएम और गंगोलीहाट 50-50 एलपीएम के तीन (कुल 150 एलएपीएम) ओजीपी का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें