फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: काली नदी में गिरा पिकअप, एक महिला की मौत..खाद्य निरीक्षक सहित दो लापता, तलाश जारी

Tue, 14 May 2024 08:31 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
काली नदी में गिरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप (यूके 05 टीएटीए 6464) से दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। चैतुलधार के पास रात करीब 11 बजे अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया। मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो ढूंढखोज शुरू हुई।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  चाकूबाज भांजा: बेटे से मिलने जा रही मामी पर जानलेवा हमला, बचाने आए तीन बेटे हुए जख्मी; पढ़ें पूरा मामला

पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है।

पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। महिला का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें