फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बालिंग में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को वाहन से अस्पताल भेजते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला क्षेत्र के बालिंग दुग्तू में एक स्कॉपियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आईटीबीपी के जवानों ने मृतक और घायलों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कार्पियो वाहन में तीन लोग दुग्तू से बालिंग की ओर जा रहे थे। बालिंग दुग्तू के पास वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मूल रूप से नेपाल एवं हाल बोगलिंग गांव निवासी प्रेम राम (35) की मौके पर ही मौत हो गई। अल्मोड़ा निवासी हिमालय सिंह बंगारी (30) पुत्र धन सिंह बंगारी और बोगलिंग निवासी सुरेश राम (19) पुत्र जीत राम घायल हो गए।
आईटीबीपी के जवानों ने मृतक और घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। घायलों का संयुक्त अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें