फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए हीपा के ग्रामीणों ने लोनिवि को दिया अनापत्ति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
NOC For Heepa Road
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रेमनगर से हीपा गांव तक छह किमी लंबी सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाने लगी है। इसके लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को जमीन हस्तांतरण संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन

लगभग 800 की आबादी वाला बेड़ीनाग विकासखंड का हीपा गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। यहां के ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए छह किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से प्रेमनगर से हीपा गांव तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। इस सड़क के बनने से हीपा सहित छह गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। हीपा तोक के ग्रामीण कई बार आंदोलन करने के साथ ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर चुके हैं। मंगलवार को हुई बैठक में सभी ग्रामीणों ने जमीन कटने पर कोई आपत्ति न होने पर सहमति दी। इसके बाद हीपा, सिल्दो, बेरीगांव, भैंसियाउडियार, सेलावन, ठठौली के ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीन से सड़क कटने में उन्हें किसी तरह की आपत्ति नहीं है। बैठक के बाद लोनिवि बेड़ीनाग और पीएमजीएसवाई कार्यालय डीडीहाट को अनापत्ति प्रमाणपत्र भेजा गया। इसमें चामू सिंह, महेश सिंह, सतीश जोशी, कुंवर सिंह, मनोज सिंह कार्की, तेज सिंह, त्रिलोक सिंह, रमेश कार्की, गौरव कार्की, लक्ष्मण बिष्ट आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कार्की ने बताया कि वर्षों से सड़क की मांग की जा रही है। अब विभाग को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के बाद भूमि संबंधी पेंच न होने से क्षेत्र की जनता को सड़क बनने की उम्मीद है। फिर भी सड़क बनने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें