फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैय्यापौड़ी के ग्रामीणों ने लगाए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे

विज्ञापन
रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते पैय्यापौड़ी के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के पैय्यापौड़ी को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। कई बार मांग करने के बाद भी सड़क का चौड़ीकरण और सड़क को पक्का न करने से नाराज ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर हाथों में पोस्टर पकड़कर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन

बलुवाकोट से 16.5 किमी है। नौ किमी में चौड़ीकरण और डामरीकरण हुआ था। बाकी सड़क को न तो चौड़ा किया और नहीं पक्का किया गया है। जान हथेली पर रखकर वाहनों का संचालन हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान बबीता देवी और पूर्व प्रधान लाल सिंह थापा के नेतृत्व में हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पैय्यापौड़ी क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छी सड़क का निर्माण तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जो सड़क दशकों पूर्व कटी वह भी स्थान-स्थान पर मलबे से पटी है। वाहनों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण शीघ्र नहीं किया गया तो उन्हें चुनाव बहिष्कार करना पड़ेगा।
प्रदर्शन करने वालों में दीवान सिंह थापा, भूपेंद्र थापा, गोवर्द्धन प्रसाद, ललित राम, भूपेंद्र थापा, देवेंद्र ठाकुर, हिमांशु रैखोला, लक्ष्मण सिंह भाटिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें