फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाईगंगोली महाविद्यालय 4जी वाईफाई कनेक्टिविटी से जुड़़ा

विज्ञापन
गणाईगंगोली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली महाविद्यालय में वाईफाई 4जी कनेक्टिविटी से जुड़ गया है। इससे ऑनलाइन अध्ययन में छात्रों को आसानी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को महाविद्यालय में विधायक मीना गंगोला वाईफाई फोरजी कनेक्टिविटी विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा इससे छात्रों के ऑनलाइन अध्ययन में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
ऑनलाइन माध्यम से छात्र महाविद्यालय में महत्वपूर्ण जानकारी लेंगे। विधायक के प्रयासों से 2.48 करोड़ की लागत से महाविद्यालय भवन का कार्य चल रहा है। विधायक ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं के लिए हॉस्टल की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही इसका बजट स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा महाविद्यालय में विभिन्न विषयों की स्वीकृति के लिए प्रयासरत हैं। शासन स्तर पर लंबित महाविद्यालय कार्यों को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कंप्यूटर कोर्स को व्यावसायिक कोर्स के रूप में स्वीकृति मिल गई है। जो जल्द शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया पूर्व में महाविद्यालय प्रबंधन ने जो मांगें रखी थी उनमें छह लाख की पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर विधायक निधि से दिलाया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश, मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, क्षेपं सदस्य राजू उपाध्याय, हीरा बोरा, भगवत शरण वर्मा, अभिनेष बनकोटी, गोविंद पंत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें