फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी से 47 दिन बाद हेली संचालन नहीं

विज्ञापन
राकेश देवलाल, भाजपा नेता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से 47 दिन बाद भी हेली संचालन शुरू नहीं हो सका है। डेढ़ माह पूर्व 27 अप्रैल से मेंटेनेंस के लिए गए पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या ठीक हुई या नहीं, इसकी कोई सूचना नहीं है। हेली सेवा संचालन कब शुरू होगा, इसकी जानकारी कंपनी के स्थानीय अधिकारी को भी नहीं है। अब हवाई पट्टी में कभी नेताओं के तो कभी सेना के ही हेलिकॉप्टर उतर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1990 के दशक से विमान सेवा की राह देख रहे लोगों के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से नैनीसैनी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया। वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान उड़ाया गया, लेकिन मार्च में नैनीसैनी हवाई पर लैंडिंग के दौरान विमान के फिसल जाने के बाद से सेवा बंद हो गई। फिर कोरोना के कारण विमान सेवा शुरू ही नहीं हो सकी। अक्तूबर 2021 से पवन हंस की हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया। महंगी होने के बावजूद लोग इसमें सफर करते रहे, लेकिन अब सेवा अप्रैल से हेली सेवा भी ठप है।
नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा का संचालन होना ही चाहिए लेकिन सरकार को हेली संचालन बंद करने का कारण भी बताना चाहिए। डेढ़ माह बाद भी हेलिकॉप्टर की मेंटेनेंस पूरी न होना सोचनीय विषय है। - जगत सिंह खाती, कांग्रेस नेता।
विज्ञापन

मेंटेनेंस के कारण पवन हंस का हेलिकॉप्टर नैनीसैनी से उड़ान नहीं भर पा रहा है। कई बार तकनीकी दिक्कतों से संचालन में बाधा आती है। सरकार जिले के विकास के लिए प्रयासरत है। हवाई सेवा जल्द शुरू होगी। - राकेश देवलाल, भाजपा नेता।

जगत सिंह खाती, कांग्रेस नेता।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें