फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत के 14 गांवों में संचार सुविधा नहीं देने पर विस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
बांसबगड़ में बैठक करते 14 गांवों के ग्राम प्रधान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ न्याय पंचायत के 14 गांवों के जनप्रतिनिधियों की बैठक में न्याय पंचायत के सभी गांवों में संचार सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगर संचार सुविधा शीघ्र उपलब्ध नहीं कराई गई तो ग्रामीण 20 दिनों बाद चक्काजाम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बांसबगड़ में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपक जोशी ने की। ग्रामीणों ने कहा कि न्याय पंचायत के समकोट, लोद, कोटा, मलौन, डुंगरी, सेलमाली, दाखिम, राया बजेता, बांसबगड़, खेतभराड़, गूटी, धामीगांव, बरा की 20 हजार से अधिक की आबादी लंबे समय से संचार सुविधा मांग रही है। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
संचार सेवा न होने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान समेत ऑनलाइन पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को कई बार बताने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 20 दिन के भीतर संचार सेवा नहीं मिली तो चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान खेतभराड़, भागीरथी देवी, प्रधान गुटी देवकी देवी, सेलमाली पुष्कर राम, दाखिम मोती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें