फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला विधायक ने किया रं म्यूजियम में पुस्तकालय का शुभारंभ

विज्ञापन
रं म्यूजियम धारचूला में पुस्तकालय का शुभारंभ करते विधायक हरीश धामी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की ओर से रं म्यूजियम में स्थापित पुस्तकालय का शुभारंभ स्थानीय विधायक और एसडीएम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी और विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से रं पुस्तकालय का शुभारंभ किया। विधायक ने रं पुस्तकालय के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान एनएच में विगत दिनों कुलागाड़ में बारिश से सीसी पुल टूटने के बाद चार दिन तक रेस्क्यू कार्य करने वाले सीटीबीएस के सदस्य, रं कोविड टास्क फोर्स जिन्होंने विषम परिस्थितियों में तीनों घाटियों में रं कोविड किट गांव- गांव तक पहुंचाने वाले और पहाड़ी जायका टीम के सदस्यों को जनहित के कार्य करने के लिए विधायक हरीश धामी ने स्मृति चिन्ह और पांच-पांच हजार रुपये की सहयोग राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

साथ ही कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. विजय फिरमाल, डॉ. किशोर सिर्खाल, लैब टेक्नीशियन विवेक गुंज्याल, प्रदीप रौतेला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कल्पना बुदियाल और कविता रौंकली को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक और एसडीएम ने रं कल्याण संस्था की नगर में पुस्तकालय बनाए जाने की पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा पुस्तकालय होने से लोगों को स्थानीय संस्कृति की जानकारी के साथ-साथ अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी मिल सकेंगी। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक महिमन ह्यांकी, दीवान गुंज्याल, भागीरथी ह्यांकी, गिरधर रौतेला, नारायण दरियाल, दौलत फकलियाल, राम सिंह ह्यांकी, दीपक रोंकली, मोहन ततवाल, दिनेश चलाल, वीरेंद्र नबियाल, गुमान बिष्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें