फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नेपाल में होगा दोनों देशों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'सूर्य किरण-14'

Sun, 01 Dec 2019 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इस वर्ष भारत-नेपाल सेना के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सूर्य किरण नेपाल के रूपदेही जिले के होगा। यह दोनों देशों के मध्य होने वाला 14वां संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। एक साल भारत तो एक साल नेपाल में सैन्य अभ्यास होता है।

विज्ञापन


सैन्य मुख्यालय लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार सूर्य किरण-14 का आयोजन तीन दिसंबर से 16 दिसंबर तक किया जाएगा। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना की 300-300 सैन्य कर्मियों की एक-एक टुकड़ी शामिल रहेंगी। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियान, विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई, प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान की जाने वाली मानवीय सहायता के अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

सूर्य किरण सैन्य संयुक्त युद्ध अभ्यास आतंकवाद के बदलते तरीकों के खिलाफ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय स्थापित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें