फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/नाचनी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विकास खंड विण के शिक्षक शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सेवा पुस्तक, दिसंबर में जीपीएफ, सीपीएसएन पास बुकों का अवलोकन करने, एजूकेशन पोर्टल में राजकीय प्राथमिक और राउप्रावि के विद्यार्थियों का छात्र प्रोफाइल की अंकना उप शिक्षा कार्यालय, बीआरसी में कराने, एसएसए के विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को सातवें वेतनमान के एरियर का शीघ्र भुगतान करने, वर्ष 2015 के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों को जीएलआईसी एवं उपार्जित अवकाश का भुगतान करने, 2016 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को पदोन्नति में एक वेतन वृद्धि का लाभ देने, एक जनवरी 2006 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को 17140 रुपये का लाभ शीघ्र देने की मांग उठाई गई है। प्रदर्शन करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, मंत्री जेपी वर्मा, मनोज कुमार, हरीश पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, दीपक पंत, तरवीन पोखरिया, प्यारेलाल चौधरी, हिमांशु जोशी, बालकिशन जोशी, खिलानंद खोलिया, अर्जुन सिंह, मुन्नी नयाल, बबीता जोशी, आशा गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण करने, देश के सभी राज्यों में अनुबंधित शिक्षकों, पैरा शिक्षकों, शिक्षा सहायकों आदि को 31 मार्च 2021 से पूर्व समायोजित कर समान वेतन सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाने जैसी मांगें की गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष भीमराज सिंह भंडारी, भूपेश सिंह, भूपेंद्र कुमार गोस्वामी, जीवन लाल वर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। नाचनी में मांगों को लेकर शिक्षकों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की मांग उठाई है। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष चंदन सिंह भैंसोड़ा, लालू राम चुलकोटिया, चंद्र सिंह बृजवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें