प्राथमिक विद्यालय लाखतोली ग्वाड़ी में प्रतिभा दिवस पर हुए कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक।
- फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। प्राथमिक विद्यालय लाखतोली और उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ी में प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि कुछ समय पूर्व सोशल मिडिया में बिना छात्र-छात्रा का नाम लिखे बगैर एक पत्र वायरल किया गया है। उसमें लिखा गया है कि शिक्षक विद्यालय आने के लिए बारी लगाने की बात लिखी गई है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने कहा कि जल्द वह इस मामले एफआईआर और मानहानि का दावा करेंगे। पत्र के वायरल होने के बाद उनका मनोबल काफी गिरा है।
राजकीय प्राथमिक बिद्यालय लाखतोली और उच्च प्राथमिक ग्वाड़ी में ग्राम प्रधान ग्वाड़ी मंजू देवी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मातृ दिवस पर माताओं को उनके बच्चों की उपलब्धि के बारे में बताया गया। बैठक में सोशल मीडिया में प्रचारित एक गुमनाम शिकायती पत्र पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने कहा कहा कि झूठा शिकायती पत्र वायरल कर उनका मनोबल गिराने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवींद्र सिंह और प्राथमिक विद्यालय की अध्यक्ष हंसी देवी ने कहा कि हमारे विद्यालयों का पठन-पाठन, दैनिक गतिविधियां विधिवत संचालित होती हैं। विद्यालय में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं है। हमारे शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहते हैं। ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि इस प्रकार विद्यालय और शिक्षकों को बदनाम करने वालों के खिलाफ कानूनी की सहायता ली जाएगी। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय गांव और शिक्षकों को बदनाम किया जा रहा है जो गलत है। भविष्य में इस प्रकार साजिश करने पर ग्रामवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक का संचालन शिक्षक हरीश कोठारी ने किया। बैठक में प्रधानाध्यापक गणेश सिंह, शिक्षक नारायण दत्त, हेमंत सिंह, रवींद्र सिंह, विनोद डसीला, प्रकाश सिंह, पुष्पा देवी, कमला देवी, नीमा देवी, ममता देवी, निशा देवी, भावना देवी, किरन देवी, सरिता देवी, रेनू देवी, लक्ष्मी देवी, जानकी देवी आदि रहे।