फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सुबह-शाम जाम से जकड़ जाती हैं सड़कें

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। सुबह और शाम के वक्त कई स्थानों पर सड़कें जाम से जकड़ जाती हैं। इसके बाद भी पुलिस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। सबसे खराब स्थिति रई से लेकर जाजरदेवल तक है। हालात यह हैं कि जाम के वक्त पुलिस का एक भी सिपाही जाम प्रभावित क्षेत्र में मौजूद नहीं रहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सल्मोड़ा थाना क्षेत्र में जाजरदेवल के पास संकरी सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इसके बाद भी जाजरदेवल बाजार में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं मिला। इधर पंडा क्षेत्र में बड़े व्यापारियों के सामान से लदे ट्रक सड़क किनारे खड़े होने के कारण सुबह और शाम के वक्त जाम लग रहा है। इसके बाद भी संकरी सड़क में मनमाने तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंडा से जाजरदेवल तक आवाजाही करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा कोतवाली से अपटेक तिराहा, रई से सिल्थाम, सिल्थाम से घंटाकरण, कुमौड़ से जाखनी, जाखनी से विण, हनुमान मंदिर से कुमौड़ और टकाना क्षेत्र में लोगों को हर रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ लोगों के चालान कर रही है। जब जाम लगता है तो पुलिस मौके पर नहीं होती है। हर रोज लग रहे जाम के कारण लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों को और आपताकाल में अस्पताल या अन्य कामों को जाने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बोले लोग-
पिथौरागढ़ नगर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। यातायात व्यवस्था के लिए ठोस प्लान बनाने की आवश्यकता है। साथ ही सड़कों के किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाना भी जरूरी है। जाम की समस्या से सर्वाधिक दिक्कतें बच्चों को स्कूल पहुंचने में और सुबह कार्यालयों को आने वाले कर्मियों को झेलनी पड़ती है।
पिथौरागढ़ नगर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। जाम के कारण कई देर तक दो-पहिया वाहन चालकों को चिलचिलाती हुई गर्मी में फंसे रहना पड़ता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। पुलिस को लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बेहतर प्रयास करने चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें