फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से जूझ रहे बना वार्ड के लोगों ने खाली बर्तन हाथ में लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते पेयजल किल्लत से परेशान बेड़ीनाग के बना वार्ड के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के बना वार्ड के लोग पिछले दो सप्ताह से पेयजल किल्लत से परेशान हैं। नाराज लोगों ने खाली बर्तन हाथ में लेकर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जल निगम के खिलाफ खाली बर्तन हाथों में लेकर प्रदर्शन करते हुए पूर्व प्रधान पूरन राम ने कहा कि दो सप्ताह पहले टैंक से गांव को जाने वाली पाइप लाइन सड़क निर्माण कार्य के दौरान टूट गई थी। जल निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया जिससे बना वार्ड में पेयजल की किल्लत हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की जाती है तो लोग जल निगम कार्यालय में खाली बर्तनों के साथ पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंदन आर्य, गोविंद राम, केदार, रवींद्र बोरा, दीपक कुमार, लक्ष्मी देवी, उमा, ललिता, जया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें