फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन के पास मकान में लगी आग

विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन के पास एक मकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज स्टेशन के पास एक मकान में अचानक आग लग गई। फायर यूनिट और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात एसआई अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। रात 12.00 बजे रोडवेज स्टेशन के पास पहुंचे तो देखा कि पुरानी बाजार में एक मकान से धुआं उठ रहा है। पास पहुंचकर देखा तो किरण शाह के दो मंजिला मकान में आग लगी हुई थी।
आग से आसपास के घरों में भी धुआं भर गया था। पुलिस टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घरों में सो रहे लोगों और बच्चों को सुरक्षित उनके घर से बाहर निकाला और आसपास के घर खाली कराए। फायर यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर होज रील की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी थी। मकान में मोहम्मद तौसीफ पुत्र नजर मोहम्मद किराए पर रह रहा था। उनकी पुरानी बाजार में जूते चप्पलों की दुकान है। उन्होंने घर में जूतों के खाली रैपर रखे हुए थे।
विज्ञापन

आग से कमरे में गत्ते,कबाड़ का सामान और बिस्तर जल गया। पुलिस टीम में लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह नायक, समीर पाल, तरुण सिंह, सुनील कुमार, विनोद सिंह मेहरा, संजय सिंह, कांस्टेबल गौरव, होम गार्ड अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें