फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दड़मोली वन पंचायत तो दिन में लेजम वन पंचायत के जंगलों में आग

विज्ञापन
थल के दड़मोली में रात में जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल। बढ़ती गर्मी के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को जिले में कई जगह जंगल सुलगते रहे। लगातार आग से मौसम में धुंध छाने लगी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम दड़मोली वन पंचायत के अंतर्गत आने वाले गोल गांव के ऊपर की तरफ के चीड़ के जंगल में लगी आग फैलते हुए रविवार सुबह लेजम वन पंचायत के तोक कमद के चीड़ के जंगल तक पहुंच गई। वनाग्नि से वन संपदा जलकर राख हो गई। आग से लीसा दोहन करने में वन पंचायतों को काफी नुकसान की आशंका है। मूनाकोट और कनालीछीना ब्लॉक के कई जंगलों में भी आग लगी हुई है। जंगलों में आग लगने से पूरे वातावरण में धुंध है। चीड़ के जंगलों में सूखे पिरूल के जलने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें