Pithoragarh News: हिमनगरी मुनस्यारी में प्रसिद्ध बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर सुविधाओं का विस्तार होगा। वन विभाग 35 लाख रुपये से ट्रेकिंग रूट पर हट और बैंच का निर्माण करेगा। इसका सीधा लाभ पर्यटकों को मिलेगा।
पिथौरागढ़ जिले के हिमनगरी मुनस्यारी में प्रसिद्ध बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर सुविधाओं का विस्तार होगा। वन विभाग 35 लाख रुपये से ट्रेकिंग रूट पर हट और बैंच का निर्माण करेगा। इसका सीधा लाभ पर्यटकों को मिलेगा।
विज्ञापन
मुनस्यारी में खलिया टॉप प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। बलाती से बने आठ किमी ट्रेकिंग रूट पर सफर कर यहां पहुंचा जा सकता है। खलिया को सबसे नजदीकी बुग्याल के नाम से प्रसिद्धि मिली है। यहां से हिमालय के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लेने हर साल 20 हजार से अधिक पर्यटक खलिया टॉप पहुंचते हैं। दुर्गम ट्रेकिंग रूट पर पर्यटकों को राहत देने के लिए वन विभाग ने यहां सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई है। वन विभाग के मुताबिक इस रूट पर 35 लाख रुपये से जगह-जगह हट बनेंगे जहां यात्री विश्राम कर सकेंगे। वहीं जगह-जगह लगी बैंच पर उन्हें आराम करने का अवसर भी मिलेगा।
भुजानी में है भोजपत्र का जंगल
बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर भुजानी में भोजपत्र का जंगल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जंगल के बीच में भी हट बनेंगे और पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिता सकेंगे।
बलाती-खलिया ट्रेकिंग रूट पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 35 लाख रुपये इसके लिए मिले हैं। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी वन विभाग गंभीरता से काम कर रहा है।
- आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़।