फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक लाने वाली डॉ. दीक्षा जोशी को प्राइड ऑफ पिथौरागढ़ सम्मान से किया सम्मानित

विज्ञापन
जेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में यूपीएसएसी परीक्षा में 19वीं रैंक लाने वाली डॉ. दीक्षा जो - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक लाकर सीमांत जिले पिथौरागढ़ का नाम रोशन करने के लिए डॉ. दीक्षा जोशी को प्राइड ऑफ पिथौरागढ़ सम्मान दिया गया। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में आयोजित समारोह में डॉ. दीक्षा ने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखना, बड़ा सोचना और बड़ा प्रयास ही व्यक्ति को सफलता दिला सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएस बोरा ने किया। एकेडमी के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने डॉ. दीक्षा समेत उनकी माता गीता जोशी को स्वरचित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इसके लिए डॉ. दीक्षा ने आभार जताया। कहा कि निर्धारित लक्ष्य, कड़ी मेहनत, ईमानदार प्रयास ही सफलता की सीढ़ी है। इस मौके पर विद्यालय की निदेशक मीनू भट्ट, देवाशीष पंत, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, लक्ष्मी बोरा, पीटीए अध्यक्ष केसी कसन्याल, दीपक ठकुराठी, विक्की वाल्मीकि, योगेश भट्ट, यशवंत महर, प्रदीप सेक्रियाल, विजेंद्र पटियाल, प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें