फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धापा गांव तेज बारिश से खतरे की जद में

विज्ञापन
मुनस्यारी के धापा गांव में बारिश के बाद मलबा और बोल्डरों से पटे रास्ते। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बारिश से धापा गांव में खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गांव में गिर रहा है। इससे गांव में रहना खतरे से खाली नहीं है। गांव के ऊपर और नीचे दोनों तरफ दरारें पड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम अचानक भारी बारिश से धापा गांव के लगभग बीच वाले हिस्से के ऊपरी छोर से मलबे गिरने के साथ जबरदस्त भूस्खलन होने लगा है। इससे जगदीश सिंह का एक टिन शेड दब गया। इसके अलावा आसपास के 60 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। पिछले वर्ष भी धापा में दूसरी छोर पर रहने वाले लगभग 50 परिवार पहले ही भूस्खलन की चपेट में आने से प्रभावित हो चुके हैं। गांव के सरपंच दिनेश धपवाल ने बताया गांव में पहले से ही तीन स्थानों पर भूस्खलन होता रहा है। शुक्रवार की बारिश ने एक अन्य स्थान से भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे लोग स्कूल में शिफ्ट हो गए हैं। परंतु स्कूल के निचले हिस्से में भी दरारें हैं। प्रशासन से पूर्व में वॉयरक्रेट लगाने की मांग की थी। मगर कुछ नहीं हुआ।
प्रशासन ने नहीं की कोई व्यवस्था
मुनस्यारी। सरपंच दिनेश धपवाल ने बताया शुक्रवार रात प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मगर प्रभावितों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। न टेंट और न खाने पीने का कोई इंतजाम हुआ। साथ ही गांव में पेयजल किल्लत भी होने लगी है। सभी पेयजल स्रोत शुक्रवार की आपदा में टूट चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्थाएं करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम से विस्थापन की मांग
मुनस्यारी। जोहार विकास समिति के श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने सीएम से क्षेत्र के आपदा प्रभावित के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा वर्ष 2020 में विकासखंड में आपदा की बड़ी मार पड़ी थी। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। कई लोग बेघर हो गए। कुछ अभी भी टेंटों में रह रहे हैं। उन्होंने सीएम को ऑनलाइन माध्यम से पत्र भेजकर शीघ्र विस्थापन की कार्यवाही करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें