फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक के नहीं मिलने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
गणाईगंगोली में लापता युवका पता लगाने की मांग के लिए प्रदर्शन करते लोग। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। पांच दिन पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हुए सिमाली (गणाई गंगोली) निवासी संतोष मेहता का पांचवें दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मामले में क्षेत्रीय विधायक और डीएम से जांच अन्य एजेंसी को देने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को पांच दिन से लापता संतोष का कोई सुराग नहीं मिलने पर नाराज परिजनों और लोगों ने बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा लापता युवक के घर में उसकी पत्नी, पांच साल की लड़की, तीन साल लड़का और बूढ़ी मां है। भाई आईटीबीपी दिल्ली में कार्यरत है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। लापता युवक के भाई मनोज ने बताया संतोष 10 अगस्त को पिथौरागढ़ से अपने घर को बलेनो कार से आ रहा था। संतोष ने फोन पर बताया वह थल में दोस्तों के साथ है। फिर कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया उसके साथी उसे वीरान जगह पर ले जा रहे हैं। मेरी लोकेशन ट्रेस कर सार्वजनिक कर दो। इतने में फोन कट गया। उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। भाई मनोज ने बताया दोस्तों के साथ से उसका भाई रात 11 बजे गायब हो गया था। उसके दोस्तों ने पुलिस थाने में कोई सूचना नहीं दी।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
गणाईगंगोली। क्षेत्रवासियों ने इस मामले में विधायक से भी बात की। इसके बाद विधायक मीना गंगोला ने एसपी सुखबीर सिंह से संपर्क कर लापता युवक का पता लाने को कहा है। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा संतोष का पता जल्द लगा लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें