फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापन सूची से छूटे आपदा प्रभावितों को शामिल करने की मांग

विज्ञापन
धापा के छूटे हुए आपदा प्रभावितों को विस्थापन सूची में शामिल करने के लिए एसडीएम कार्यालय में ज्ञा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत धापा के आपदा प्रभावितों का नाम विस्थापन सूची में नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से छूटे हुए लोगों को विस्थापन सूची में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धापा निवासी चरण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। कहा कि धापा क्षेत्र वर्ष 2013 से आपदा की मार झेल रहा है। शासन की ओर से जारी विस्थापन सूची में 54 परिवारों को शामिल किया है। चयनित परिवार सालों से गांवों से बाहर मकान बनाकर रह रहे हैं। वास्तविक परिवारों को सूची में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विस्थापन सूची में सुरिंगाड़ निवासी अमर सिंह, कुंदन सिंह, चरण सिंह, प्रेम सिंह, घनश्याम सिंह, शेर सिंह और जैमीघाट निवासी नाथो सिंह, कलावती देवी, उत्तम सिंह, रमेश सिंह, धापा निवासी सुरेंद्र सिंह, ललित सिंह, मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य परिवारों को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने ऐसे परिवारों को सूची में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें