फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांतवासियों की नियमित हेली सेवा की मांग

Wed, 09 Oct 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से लोगों को सड़क मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। सीमांत क्षेत्र के लोगों ने हेली सेवा का नियमित संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

मुनस्यारी से हल्द्वानी की दूरी 300 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के बदहाल और लंबी दूरी के कारण कई लोग यात्रा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हेली सेवा शुरू होने से लोगों को सुविधा मिल रही थी लेकिन पिछले चार दिन से हेली सेवा भी बंद है। लोगों को सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है। यही स्थिति जिला मुख्यालय से भी बनी हुई है। तकनीकी कारणों से बंद हेली सेवा चार दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। विभिन्न संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है। मुनस्यारी व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी और पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद सिंह पांगती का कहना है कि हेलीकॉप्टर के संचालन से लोगों की आवाजाही सुगम हुई है। पहले किराया 3675 रुपये था। अब हेली का किराया बढ़ाकर 4200 रुपये कर दिया गया है। सीमांत क्षेत्र होने के कारण महंगे किराए के बावजूद लोग आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में शासन प्रशासन और कंपनी को हेली सेवा का नियमित संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें