फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 09 Oct 2024 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आयुक्त दीपक रावत ने जनपद भ्रमण के दौरान बीती शाम धारचूला तहसील के भारत-नेपाल के मध्य छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु पर आवागमन के लिए विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनपद भ्रमण के दौरान बीती शाम धारचूला तहसील के भारत-नेपाल के मध्य छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु पर आवागमन के लिए विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त रावत ने कहा कि भारत-नेपाल मित्र राष्ट्रों के मध्य छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है। इसके पूरा होने से दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा। इस दौरान विभागाध्यक्षों ने उन्हें अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी। आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन मोटर पुल में जो भी शेष कार्य हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी के संबंध हैं। इसलिए मोटर पुल निर्माण की महत्ता भी बढ़ जाती है।

आयुक्त ने कहा कि मोटर पुल बनने से भारत और नेपाल के लोगों को आवाजाही में सुविधा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, उप जिला अधिकारी मंजीत सिंह समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें