फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुवाकोट के ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धारचूला तहसील में प्रदर्शन करते बलुवाकोट के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट में काली नदी के किनारे तटबंध निर्माण के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तटबंध नहीं बनाए गए तो बाढ़ से बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं किया गया तो जल सत्याग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय में ग्राम प्रधान पूरन सिंह ग्वाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीणों ने तटबंध बनाओ बलुवाकोट बचाओ के नारे भी लगाए। ग्राम प्रधान पूरन ने कहा कि क्षेत्र में काली नदी के किनारे कई स्थानों पर बने तटबंध खोखले हो चुके हैं। पिछले आपदा के दौरान लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। इस कारण बारिश शुरू होते ही सभी को भय सताने लगता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में वर्ष 2013 जैसी आपदा आई तो सुरक्षा प्रबंध न होने पर बलुवाकोट काली नदी में समा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से बलुवाकोट की सुरक्षा के लिए तटबंध बनाने की मांग उठाई। कहा कि यदि शीघ्र तटबंधों के निर्माण की कार्यवाही शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण मजबूरी में जल सत्याग्रह शुरू करेंगे। प्रदर्शन में ममता देवी, बसंती देवी, भीम सिंह ऐरी, तारा सिंह ऐरी, किशन भाट, दीपू रिमझियाल, रोहित खाती, टिकेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें