फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को डीडीहाट जिले के समर्थन में धरना देंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

विज्ञापन
डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अनशनकारी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक अक्तूबर से रामलीला मैदान में चल रहे आमरण अनशन को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपना समर्थन देंगे। वे 24 नवंबर को आंदोलन के समर्थन में आमरण अनशनकारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। संघर्ष समिति ने भाजपा सरकार पर उनकी मांग की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा और लवि कफलिया ने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 24 नवंबर को डीडीहाट पहुंच रहे हैं। समिति का कहना है कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी डीडीहाट आने के बाद भी रामलीला मैदान नहीं पहुंचे। इससे बड़ा दुर्भाग्य सीमांत के लोगों का और नहीं हो सकता है।
वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस की सरकार बनने के दो साल में जिले बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता और राज्य के मंत्री डीडीहाट को जिला बनाने की कई बार रामलीला मैदान से कोरी घोषणा कर चुके हैं। रविवार को आमरण अनशन के 52 वें दिन जिला बनाने की मांग को लेकर राजू बोरा, दीपक हर्ष आमरण अनशन में बैठे। उनके समर्थन में दर्जनों लोगों ने जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें