फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट जिले के गठन के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर नारेबाजी करते पूर्व सैनिक संगठन के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक अक्तूबर से प्रस्तावित आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए पूर्व सैनिकों का संगठन आगे आ गया है। पूर्व सैनिकों ने सरकार को जिले का गठन होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित पूर्व सैनिकों और जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी कुंदन सिंह जंगपांगी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी को जिले की मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन लड़ना होगा। पूर्व सूबेदार मेजर शेर सिंह कन्याल ने कहा कि जिले का आंदोलन अब निर्णायक आंदोलन होगा।
पूर्व सैनिक धन सिंह कफलिया ने जिले के लिए सभी पूर्व सैनिकों को अपने मैडल के साथ आंदोलन में आने का आह्वान किया है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संरक्षक कुंडल सिंह कन्याल, आरएस चौहान, लवि कफलिया, डीएस पांगती, दीपक कन्याल ने सभी पूर्व सैनिकों से अपील कि जिस तरह वह भारत की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उसी प्रकार डीडीहाट जिले के गठन के लिए भी एक लड़ाई लड़ने को तैयार रहें।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, सूबेदार नंदन सिंह चुफाल, खड़क सिंह बोरा, जितेंद्र कफलिया, गोविंद सिंह कन्याल, तुला लाल साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें