फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलतड़ी में सड़क निर्माण के लिए धरना

विज्ञापन
मूनाकोट के बेलतड़ी में सड़क निर्माण को लेकर धरना देते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर-बेलतड़ी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा न होने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने शनिवार से धरना शुरू कर दिया है। सड़क के बीचों बीच टेंट लगाकर पहले दिन छह गांवों के लोगों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने सड़क का काम शुरू न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धारी, बेलतड़ी, क्वारबन, भाटीगांव, दिगरा, रौलियागांव के ग्रामीण शनिवार को बेलतड़ी में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने अशोकनगर-बेलतड़ी मोटर मार्ग पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया। तारा दत्त भट्ट और दयाकिशन भट्ट धरने पर बैठे। ग्रामीणोें ने कहा कि 2004 में शुरू इस सड़क पर शासान-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। सैनिक बहुल इस क्षेत्र पर सरकार की अनदेखी के खिलाफ लोग मुखर हो चुके हैं।
कई बार कहने के बाद भी सड़क के बचे हिस्से पर काम शुरू न होने से गुस्साए लोग अब शांत नहीं बैठने वाले हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन ने कहा कि सरकार जल्दी ही सड़क के लिए पैसा रिलीज कर डीपीआर नहीं बनाती तो क्रमिक अनशन से आमरण अनशन तक किया जाएगा। ग्रामीणों के धरने को व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, आप नेता चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, महादेव भट्ट ने भी समर्थन दिया। इस दौरान जीवानंद भट्ट, आनंदी देवी, शांति देवी, ममता भट्ट, सुनीता भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें