फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुवाकोट-कांडा सड़क के निर्माण से खतरे की जद में आए तीन गांव

विज्ञापन
बलुवाकोट- कांडा सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते तीन गांवों के ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट-कांडा सड़क के निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से भविष्य में तीन गांवों को खतरा हो सकता है। उन्होंने सड़क को अन्य स्थान से काटने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में आई आपदा में जोशीगांव में एक महिला की मौत हो गई थी। अगर उसी स्थान से सड़क गई तो सड़क के नीचे बसे गांवों को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह सड़क का विरोध नहीं कर रहे हैं बिल्कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क को दूसरे स्थान से काटने की मांग कर रहे हैं। इससे तीन गांवों को भविष्य में खतरा न हो।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बलुवाकोट-कांडा सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सड़क का निर्माण कार्य ऐसे स्थान से शुरू किया गया है। जहां 28 अगस्त 2021 को दैवी आपदा आई थी। आपदा में एक महिला की मौत हो गई थी और कई घरों में मलबा और पत्थर घुसने से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान से सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है उस थान पर अभी भी दरारें हैं और नीचे गांव हैं। मानसून काल शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। भविष्य में गांव को खतरा हो सकता है। जोशीगांव, बोरागांव, गैरागांव गांव के लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर पहले भी आपत्ति लगाई थी। इसके बाद भी उसी खतरे वाले स्थान से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह सड़क निर्माण का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि दूसरे स्थान से कांडा के लिए सड़क का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोनिवि चाहे तो मोरेकाठा या पन्यार पातल से सड़क का निर्माण कार्य कर सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में अगर गांव में आपदा आई तो इसकी जिम्मेदार लोनिवि रहेगी। जिस दिन सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ उस दिन प्रशासन ने पुलिस फोर्स बुलाकर गांव वालों को डरा धमका कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अगर ऐसा ही रहा तो तीनों गांवों के लोग हाईकोर्ट की शरण में जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर केशर सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरी, कुंदन, लालू, प्रकाश, पुष्कर, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें