फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 15 Mar 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में गिरी पिकप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से झूलाघाट आ रहा पिकप वाहन झूलाघाट के पास असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह वाहन सामान ढोने के काम में लाया जाता है, लेकिन इसमें सवारियां भी ढोई जा रही थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिकप वाहन (यूके 05सीए-0435) बनाड़ा मोड़ के पास से करीब 500 मीटर नीचे जा गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक चिकित्सालय झूलाघाट पहुंचाया। हादसे में चालक अनिल सिंह (30) पुत्र मिलाप सिंह निवासी भटेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर सिंह (50) पुत्र कुंवर सिंह निवासी कटियानी, उमेद सिंह (40) पुत्र केदार सिंह निवासी कटियानी, विनोद सिंह गोबाड़ी (21) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी भटेड़ी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर एसडीएम एसके पांडे, तहसीलदार राधेश्याम राणा, थाना प्रभारी टीएस राणा, एसएसबी के कमांडेंट एसके सासनी, निरीक्षक कश्मीर सिंह भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता नहीं चला। एसडीएम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुलाई 108, आई खुशियों की सवारी
झूलाघाट। घटना के तुरंत बाद 108 सेवा को फोन किया गया, लेकिन 108 वाहन के क्षेत्र में न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने दो खुशियों की सवारी भेजी। इन वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इन वाहनोें में 108 की तरह मेडिकल सुविधा नहीं होती है। झूलाघाट से पिथौरागढ़ तक 36 किमी की दूरी तय करने तक घायल दर्द से कराहते रहे। अव्यवस्था के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें