अस्कोट (पिथौरागढ़)। घर से भागे नाबालिग और युवक को अस्कोट पुलिस ने सोमवार शाम को ओगला में पकड़ लिया। किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया है और युवक छोड़ दिया गया है। अस्कोट के थानाध्यक्ष बीडी जोशी ने बताया कि मुखबिर से नाबालिग लड़की को भगाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सोमवार शाम 7.45 बजे ओगला पुलिस चौकी में वाहनों की चेकिंग की गई।
एक जीप में एक युवक और एक लड़की सवार मिले। दोनों को थाने लाया गया। लड़की अर्पण संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बमनगांव (क्वीटी) निवासी दीपक टम्टा (22) हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसका बंगापानी तहसील के एक गांव की किशोरी से मोबाइल से संपर्क हुआ। दोनों ने भागने की प्लानिंग बनाई।
7 मार्च को किशोरी किसी को कुछ बताए घर से निकल आई और दोनों जौलजीबी पुल पर मिलेे। अस्कोट पुलिस की सूचना पर थाने में पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक भुवन जोशी ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है इसलिए किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है। युवक के खिलाफ भी कोई आरोप नहीं बनता है इसलिए युवक को भी छोड़ दिया है।