उसका थाना क्षेत्र के कोल्हुआ रेलवे ढाला के पास मंगलवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
मृतका की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के सरदार पटेल नगर निवासी अली अहमद की पुत्री बेबी के रूप में हुई है। वह शाम से ही घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे।
सुबह उसका पुलिस को रेलवे का मेमो मिला। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास करने लगी। इस दुर्घटना के बारे में परिजनों को अचानक सूचना मिली कि एक लड़की की मौत ट्रेन से कटने से हो गई है।
वह भागे-भागे घटनास्थल पहुंचे तो उसकी शिनाख्त हो सकी। एसओ योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजनों के मुताबिक लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।