फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर नेपाली युवक से सवा लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी के बड़िया गांव निवासी शेर सिंह महरा से जहरखुरानी गिरोह ने चाय में नशे की दवा मिलाकर सवा लाख की रकम लूट ली। शेर सिंह हैदराबाद में चौकीदार की नौकरी करता है।
विज्ञापन


16 सितंबर को वह दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज की बस में बैठा। रास्ते में कुछ लोग उसके पास की सीट पर बैठ गए और रास्ते में खाने वाली सभी वस्तुएं मिल बांटकर खाई। टनकपुर से आगे चलनेे पर उन्होंने किसी ढाबे में बाहर से चाय लाकर दी। चाय पीने के बाद वह सोया रह गया। उसकी नींद पिथौरागढ़ पहुंचकर खुली।

रात को होटल में जाने के बाद उसको स्वयं के लुटने का पता चला। मंगलवार सुबह झूलाघाट अपने गांव के व्यापारी के यहां नशे की हालत में पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नशे की एंटी डोज न होने की बात कहकर वापस भेज दिया। पीड़ित युवक बाद में रोते हुए नेपाल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें