फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे आरोपी को भी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रक्षामंत्री को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को सेना के स्वास्थ्य शिविर में धारचूला पहुंची थीं। रविवार रात एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का पोस्ट प्रसारित हुआ था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल दिया।

दूसरे आरोपी को मंगलवार रात आठ बजे पुलिस ने दिल्ली से घर आते समय थल से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर भीम भाष्कर आर्य ने बताया कि आरोपी सुंदर सिंह निवासी गूटी गांव बांसबगड़, मुनस्यारी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें