हमीरपुर। नादौन पुलिस ने रास्ता रोकने और मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला शिकायतकर्ता हेमराज पुत्र कालू राम गांव किटपल तहसील नादौन जिला हमीरपुर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हेमराज ने बताया कि बीते मंगलवार शाम 5 बजे उसके भाई और भाभी ने उसके साथ खेतों में गाली गलौज किया। जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत से घर जा रहा था तो उसके भाई और भाभी ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट से दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।